फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीर्णोद्धार पर खर्च दिए 41 करोड़ रुपये, नालियां अब भी अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में नालियों का हाल बेहाल, बारिश होने पर सड़कों पर बहता है पानी
विज्ञापन

- स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत किया गया था जीर्णोद्धार, नहीं सुधरे हालात
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में नालियों का हाल बेहाल है। नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। जब भी बारिश होती है तो पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर रास्तों में बहता है। शहर के कैनाल रोड, आईआईएम रोड, तालाब तिल्लो, कृष्णा नगर, पुराना शहर, जानीपुर सहित अन्य जगहों में नालियां अवरुद्ध हो रही हैं।
हालांकि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नालियों के जीर्णोद्धार पर 41 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मौजूदा समय में नालियों को एक फीट तक गहरा किया गया है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। नालियों में कचरा जमा होने से वे ब्लॉक हो रही हैं। हर साल बरसात में नालियों ओवरफ्लो होती हैं। इससे रास्तों या फिर सड़कों पर पानी भर जाता है। कृष्णा नगर, बख्शी नगर, शक्ति नगर सहित कई जगह नालियों को नए सिरे से बनाने के लिए स्लैब भी डाले गए। नालियों को फिर से उखाड़ा गया और पानी की निकासी की गई। नगर निगम के अनुसार नालियां अवरुद्ध होने का कारण घरों से निकलने वाला कचरा है। अकसर लोग कचरा नालियों के किनारे रख देते हैं, जो उनमें गिर जाता है। इस कारण नालियां अवरुद्ध होती हैं। हालांकि नालियों की महीने में दो बार सफाई की जाती है, मगर स्थिति ज्यों की त्यों है। इससे स्थानीय निवासी और राहगीर काफी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जहां से शिकायतें मिल रही हैं, उन जगहों पर नालियों से गंदगी हटाई जा रही है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नालियां बनाने का काम चल रहा है। लोगों को बेहतर सुविधा दी जा रही है।
- चांद सिंह, सचिव, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें