जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे स्थित शहर के ठंडी कस्सी क्षेत्र में शनिवार की देर रात करीब 11 बजे टाटा सूमो तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर और चिकित्सा अधीक्षक डा. महमूद के अनुसार, घायल नसीर अहमद, एजाज बट्ट, एजाज अहमद और शकील अहमद चारों निवासी मेंढर और राविंद्र सिंह निवासी पुंछ की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सूमो को अपने कब्जे में ले लिया है।