मोहल्ले के नजदीक जंगल में पिछले दो तीन दिन से लगी आग की चपेट में आए घर
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। जंगल में लगी आग मोहल्ले तक पहुंच गई। आग ने खौड़ उपजिले की तहसील खड़ाहबली की पंचायत डोरी डगेर के मोहल्ला जनेयाल के पांच घरों को चपेट में ले लिया। इससे सभी पांच घरों का समान जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि मोहल्ले के नजदीक जंगल में पिछले दो तीन दिन से आग लगी हुई थी और तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से मोहल्ले की तरफ बढ़ गई, जिससे परमानंद के सभी पांच बेटों के घर आग की चपेट में आ गए। घरों के भीतर रखा पूरा सामान जल गया। इसमें 30 क्विंटल गेहूं, बकरियों के तीन बच्चे, दो बकरियां, खेतीबाड़ी का सामान, राशन, कपड़े जल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और मामला दर्ज किया। इस मौके पर डीडीसी भूषण बराल ने मौके पर पंहुच कर सभी लोगों को नुकसान का मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिलाया।