संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है। इसमेेें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लगभग दो लाख रुपये का सामान भी बरामद हुआ है। मामले में जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, बीते दो जनवरी को जिला न्यायालय में कार्यरत राकेश कुमार पुत्र बिशन दास निवासी दियोन तहसील बाड़ी ब्राह्मणा ने सांबा थाने में पानी के नल और बिजली के तार सहित अन्य चीजों की चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय की देखरेख में और एसएसपी की निगरानी में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी संलिप्तता कबूल ली। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार निवासी मुरादाबाद (यूपी) वर्तमान में शिव नगर विजयपुर, गणेश कुमार निवासी विजयपुर, मोहम्मद मकबूल निवासी बांदीपोरा वर्तमान में विजयपुर, करण लाल निवासी शिव नगर विजयपुर और विश्वजीत दास निवासी गली हुकम गेट अमृतसर वर्तमान में शिव नगर विजयपुर शामिल हैं। इनके खुलासे पर चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया गया।
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद