बिलावर। डिग्री कॉलेज में बुधवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2 का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अनीता जमवाल की देखरेख में आयोजित दौड़ में एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ एनएसएस के स्वयंसेवकों और कॉलेज स्टाफ सहित लोगों ने भाग लिया।
कॉलेज की प्राचार्य ने दौड़ में भाग लेने वालों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दो किलोमीटर लंबी दौड़ कॉलेज परिसर से शुरू होकर प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर समाप्त हो गई। प्रधानाचार्य ने दौड़ में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की सराहना की। इस मौके पर प्रो. लेखराज, राकेश शर्मा, अरुण शर्मा, शिव खजुरिया, पीटीआई रवि कुमार, सहायक प्रो. यशपाल, एनसीसी के कार्यवाहक अमन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद