अजय मीनिया।
जम्मू ।
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे आतंकी हमलो को देखते हुए जिला पुलिस जम्मू ने अपने तमाम पुलिस अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं । अधिकारियों के निजी नंबरों को आम जनता के साथ साझा किया गया है। साथ ही कहा गया है कि यदि किसी को भी किसी भी तरह की आवश्यकता हो, मदद की जरूरत हो या कोई आपात की स्थिति हो तो वह इन नंबरों पर किसी भी वक्त संपर्क कर सकते हैं । बता दें कि आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ की एक साथ पूरे एक जिले के छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक के नंबरों को सार्वजनिक किया गया हो। पहले रियासी उसके बाद डोडा भदरवीह और कठुआ मैं आतंकी हमले को लेकर जम्मू जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है।