फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में मिला स्वाइन फ्लू का पहला मरीज, घर से अलग रखा गया

Sun, 01 Mar 2020 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू 
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन

जम्मू में इस सीजन में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जम्मू निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिलने पर टेस्ट किया गया। इसके पॉजीटिव पाए जाने पर मरीज को टैमी फ्लू की दवा दी जा रही है। मरीज को घर पर अलग से रखा गया है। तीन दिन पहले ही जांच सैंपल भेजे गए थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का बेटा दिल्ली में रहता है, जिसे स्वाइन फ्लू हुआ था। स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने के बाद बेटा कुछ समय पहले जम्मू आया था। डॉक्टर मान रहे हैं कि बेटे के संपर्क में आने से ही उन्हें भी स्वाइन फ्लू हो गया। 

इस समय कोरोना वायरस को लेकर निगरानी रखी जा रही है। ऐसे में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने से नई स्वास्थ्य विभाग के सामने नई चुनौती बन गई है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी से एच1एन1 वायरस के अधिक सक्रिय होने की आशंका कम हो जाती है लेकिन मरीज के संपर्क में आने से आसपास के लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें