जम्मू यूनिवर्सिटी के स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षा आज से आरंभ हो रही है, जो 27 जनवरी तक चलेगी। जम्मू यूनिवर्सिटी स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा की तैयारियां कर रहे विद्यार्थियों में इन दिनों भारी उत्साह है। विद्यार्थियों का कहना है कि सेमेस्टर सिस्टम लागू होने पर पहली बार वे इम्तिहान में बैठ रहे हैं।