फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चुनाव की घोषणा के बाद हुई पहली जूनियर असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद रविवार को जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने पहली भर्ती परीक्षाएं आयोजित करवाई। रविवार को जम्मू और कश्मीर संभाग में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती परीक्षा हुई। इसके लिए दोनों शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

जम्मू शहर में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी में परीक्षा केंद्र बना था। यहां बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। परीक्षा में विज्ञान और गणित के प्रश्नों ने छात्रों को काफी छकाया। जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा के बाद अब एक सितंबर को पटवारी की परीक्षा होगी।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 अगस्त से शाम छह बजे के बाद से जेकेएसएसबी की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। जो उम्मीदवार किसी कारण अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, उनके लिए जेकेएसएसबी ने हेल्प डेस्क बनाया है। 142 पदों के लिए ये भर्ती परीक्षा होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें