फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, पहले दिन कितने भक्तों ने किए पवित्र शिवलिंग के दर्शन

Sun, 03 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में शनिवार को पहले दिन 8916 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वर्ष 2015 के मुकाबले यह संख्या 515 अधिक है। बालटाल रूट से 7486 और पहलगाम से 5091 श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर बढ़े थे। 
विज्ञापन


भगवती नगर जम्मू स्थित आधार शिविर से शनिवार को दूसरे जत्थे में 1214 यात्री रवाना हुए। 33 छोटे-बड़े वाहनों में 837 पुरुष, 227 महिलाएं और 150 साधु शामिल रहे। देर शाम तक श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम बेस कैंप तक पहुंच गए थे। 

फिलहाल यात्रा के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। शनिवार को संगम वैंक्वेट हाल जम्मू में पंजीकरण के लिए 2600 टोकन जारी किए गए। शालामार स्थित महाजन हाल में 724 यात्रियों का पहलगाम रूट से करंट पंजीकरण किया गया। सरस्वती और वैष्णवी धाम में भी पंजीकरण हुआ। साधुओं का पंजीकरण श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें