फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में खुली पहली कोरोना टेस्टिंग लैब, दो संक्रमित और मिले

Tue, 28 Apr 2020 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह
विज्ञापन
Ladakh - फोटो : लूजीना खान
विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस की जांच के लिए टेस्टिंग लैब स्थापित हो गई है। प्रदेश में अब तक जांच के लिए सैंपल हवाई मार्ग से नई दिल्ली भेजे जा रहे थे। इसमें ज्यादा खर्च के साथ समय भी ज्यादा लग रहा था। लद्दाख प्रशासन के साथ मिलकर पहली लैब स्थापित करने के लिए परनोद रिकार्ड इंडिया कंपनी आगे आई है। 

विज्ञापन


कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि लैब में इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च के मानकों के अनुसार सुविधाएं हैं। कोरोना वायरस की जांच से लद्दाख में संक्रमण की स्थिति और भावी रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। एजेंसी

लद्दाख के कारगिल में दो और संक्रमित 
लद्दाख में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीज सामने आए हैं। दोनों मामले कारगिल जिले से बताए जा रहे हैं। यह जानकारी कारगिल के जिला उपायुक्त बसीर उल हक चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर सोमवार शाम आठ बजे साझा की। 
विज्ञापन


जिला उपायुक्त के अनुसार दोनों मामले कारगिल के संकू गांव से हैं। इस गांव में अब तीन मामले हो गए हैं। इससे कुछ घंटे पहले ही लद्दाख प्रशासन के प्रवक्ता रिग्जिन सैंफेल ने बताया था कि लद्दाख में कोई नया मामला नहीं है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही लद्दाख से सामने आए दो मामलों में एक संकू गांव से था। संकू गांव पहले से ही कंटेनमेंट जोन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें