फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर देखे गए संदिग्ध, भारतीय सेना ने आधे घंटे तक की गोलाबारी

Tue, 03 Jan 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सोमवार शाम को जिले के गुलपुर सेक्टर के करमाड़ा क्षेत्र में तैनात सेना की 15 मराठालाई के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर अपने क्षेत्र में संदिग्ध हरकत देखते हुए एहतियातन करीब आधा घंटा तक गोलीबारी की, जिससे इलाके में बसे ग्रामीणों में उस पार से गोलीबारी शुरू किए जाने की आशंका से दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करमाड़ा क्षेत्र में तैनात सेना की 15 मराठालाई के जवानों ने देर शाम करीब सवा चार बजे नियंत्रण रेखा पर उस पार से अपने क्षेत्र में आ रहे कुछ घुसपैठियों की हरकत देखी, जिस पर उन्होंने अपने क्षेत्र में एहतियात के तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी, जो करीब आधा घंटा तक जारी रही।

इस प्रकार अचानक एक बार फिर नियंत्रण रेखा के पास से गोलीबारी की आवाजें आने से खड़, करमाड़ा सहित आसपास के गांव में दहशत का माहौल बनकर रह गया। लोगों को लगने लगा कि कहीं फिर से पाक सेना ने यु़द्धविराम का उल्लंघन शुरू कर दिया हो। लेकिन, आधे घंटे बाद गोलीबारी थमने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर घुसपैठ की फिराक में आतंकी

- फोटो : PTI
उधर सूत्रों के अनुसार इन दिनों जिले में पड़ रही भारी धुंध को देखते हुए उस पार से आतंकियों द्वारा घुसपैठ के प्रयासों में काफी तेजी लाई गई है, जिसके चलते पाक सेना की सहायता से आतंकी लगातार इस तरफ घुसने के प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें भारतीय सेना पूरी तरह नाकाम कर रही है।

इसे देखते हुए पाक सेना अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए भारतीय सेना की चौकियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी निशाना बना कर गोलाबारी कर रही है। पिछले चार दिनों में पाक सेना ने करीब 14 वर्षों के बाद गुलपुर सेक्टर के खड़ी, करमाड़ा, दिगवार में तीन दिनों तक गोलाबारी की और एक दिन शाहपुर सेक्टर में गोले बरसाए हैं, ताकि आतंकियों की घुसपैठ कराई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें