फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने पुंछ में दागे गोले, सावजियां सेक्टर में की गोलाबारी, सेना ने दिया करारा जवाब

Thu, 12 Mar 2020 11:00 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बार बार युद्धविराम का उल्लंघन करने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर घाटी में गुरुवार को भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा। आज सुबह पाकिस्तान ने पुंछ इलाके में गोले दागे साथ ही सावजियां सेक्टर में भी गोलीबारी की। हालांकि आज किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की गोलीबारी को लेकर सेना की ओर से भी करारा जवाब दिया गया। मालूम हो कि पाकिस्तान पिछले कई महीने से नियंत्रण रेखा पर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।

सभी हदों को पार करते हुए उसने अपनी रेंज भी बढ़ा दी है। पाकिस्तान अब 20 किलोमीटर दूर तक गांवों को निशाना बना रहा है। मंगलवार रात भी पाकिस्तान ने 120 एमएम मोर्टार से हमला किया था। इसमें गांव कस्बा निवासी मोहम्मद अजीम के दो मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। 
विज्ञापन


सेना ने उस समय भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था। इससे पहले सोमवार को भी जम्मू कश्मीर में दोपहर करीब 12:15 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान उनकी तरफ से शाहपुर सेक्टर के नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए थे। 

उसी दिन सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने पुष्टि की थी कि शोपियां जिले के खाजपुरा रेबन इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया गया। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना की मंशा प्रदेश के खराब मौसम का लाभ उठाकर आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें