फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। कस्बे के सांदी में बिजली के ग्रिड स्टेशन में मंगलवार सुबह तड़के ट्रांसफार्मर में धमाका होने से करीब 75 हजार की आबादी बिजली पानी के लिए प्रभावित हो गई। इस नुकसान के बाद बिजली की बहाली दोपहर बाद हो पाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घगवाल के 33/11 केवी के कंट्रोल रूम में धमाका और फ्लैशओवर के चलते निकली आग की लपटों से इनकमिंग नंबर दो और 11 केवी शक्तिपीठ फीडर जलकर राख हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। फ्लैशओवर से निकली आग की लपटों ने दोनों फीडरों को जला दिया। एसएसओ राजेश शर्मा को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और तत्काल उन्होंने इसकी सूचना उपकेंद्र के अधिकारियों के साथ फायर ब्रिगेड को भी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दोपहर बाद बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें