फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, 50 कनाल गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
fire
विज्ञापन
सांबा। जिले के विलोरी गांव में शार्ट सर्किट होने से गेहूं के खेतों में आग लग गई। इस आग में किसानों की 50 कनाल फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद तेज हवा चलने से खेत में लगे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी से आधा दर्जन किसानों की 50 कनाल गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दमकल विभाग को सूचित किया गया, लेकिन जब तक दमकल विभाग का वाहन पहुंचता तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई। किसानों ने स्वयं ही आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किया, लेकिन वह आग को बुझा नहीं पाए। किसानों ने गेहूं की फसल में आग बुझाने के लिए ट्रैक्टर भी चलाया, लेकिन तेज हवा होने के कारण फसल को काफी नुकसान पहुंचा। बाद में दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोका। किसानों के अनुसार हर वर्ष किसानों के साथ ऐसा ही होता है। बिजली की ढीले तारों से फसलें जल जाती हैं। मुआवजे के नाम पर भी किसानों को कुछ नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

------
पहले भी जिला प्रशासन से मांग उठाई गई थी कि 15 दिन तक एक दमकल विभाग का वाहन सीमावर्ती क्षेत्रों में रखा जाए। क्योंकि प्रत्येक वर्ष बिजली विभाग की ढीली तारों कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि एक वाहन पंगदौर क्षेत्र में उपलब्ध रहे तो किसानों को नुकसान को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

-रीना चौधरी, सरपंच, पंचायत पंगदौर सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें