कोट भलवाल। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय घरोटा एक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अन्तर्गत फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज रूप नगर फायर ब्रिगेड अधिकारी मोहम्मद अशरफ के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड टीम ने विद्यालय का दौरा किया और विद्यार्थियों के साथ अग्नि से सुरक्षा और बचाव से संबंधित जानकारी साझा की। फायर ब्रिगेड दल द्वारा स्कूल के खेल मैदान में सभी छात्रों को इकट्ठा किया गया और किसी इमारत में आग लगने पर जरूरी सावधानियां बरतने के बारे में बताया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल एस के भट ने फायर ब्रिगेड टीम का आभार व्यक्त किया। संवाद