फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंचवक्त्र महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बुधवार को पंचवक्त्र महादेव मंदिर में तीन दिवसीय महा शिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन किया। मंडलायुक्त ने मंदिर परिसर में तीन दिवसीय उत्सव शुरू होने पर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन समारोह में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय कोट भलवाल के छात्रों द्वारा स्वस्तिवाचन और भजन गायन के साथ शुरू हुआ। तीन दिवसीय महा शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन पर्यटन निदेशालय जम्मू और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सहयोग से किया गया है। सभा को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त ने पंचवक्त्र महादेव मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिव खोड़ी रियासी, पीरखो जम्मू और पुरमंडल सांबा में भी महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि इस तरह के आध्यात्मिक महोत्सव हमें अपने विश्वास को नवीनीकृत करने और दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर देते हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं और पहलों को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभागीय स्टालों के साथ-साथ दिव्य आध्यात्मिक अनुभव का अनुभव करने के लिए प्राचीन मंदिर का दौरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें