रियासी। जिला की हंदर पंचायत के वार्ड चार में शनिवार को अब्दुल लतीफ के कच्चे मकान में आग लग गई। घटना में मकान और उसमें रखा सामान राख हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार अलसुबह कच्चे मकान में आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही सभी लोग मकान से बाहर निकल आए मगर पूरा सामान जल गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।