रियासी। पौनी तहसील अंतर्गत संगलयोट देव स्थान की पहाड़ियों पर सोमवार रात से लगी आग मंगलवार को भी नहीं बुझ पाई है। चौबीस घंटे से भी ज्यादा समय से आग के लगातार जारी रहने के कारण लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों ने सोमवार देर रात को संगलयोट की पहाड़ियों से आग की लपटें उठती देखीं। वहीं, रात को चली हवाओं के चलते आग ने पूरे क्षेत्र को चपेट में ले लिया। सूचना के बाद वन विभाग मंगलवार दोपहर को पहुंची विभाग की तरफ से आग को बुझाने के प्रयास को जारी किया गया लेकिन काफी देर तक आग पर काबु नही पाया जा सका। मंगलवार को दोपहर से ले कर शाम तक जंगल में से धुंआ काफी दूर तक उठता हुआ देखा गया। विभाग के कर्मचारी आग को बुझाने के कार्य में लगे रहे, देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली है।