फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आग लगने से घर का सामान जलकर राख

विज्ञापन
सरवाल में आग लगने से जला मकान।
विज्ञापन
परगवाल। तहसील परगवाल के गांव सरवाल में सोमवार को एक घर में आग लग गई। इस घटना में हजारों की संपत्ति जल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को दीपक सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी सरवाल के घर में अचानक आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक आग ने पूरे घर को जला दिया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। राजस्व विभाग की टीम ने भी पीड़ित के घर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें