फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमजीएस की माइक्रोबायोलॉजी लैब में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
एसएमजीएस की माइक्रोबायोलॉजी लैब में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
जम्मू। शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में मंगलवार शाम आग लगने से माइक्रोबायोलाजी की लैब जल गई। लैब के भीतर पड़ी लाखों रुपये की मशीनों को नुकसान पहुंचा है। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंच जाने से साथ में बायोकेमिस्ट्री और पैथालोजी की लैब बच गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार माइक्रोबायोलाजी लैब में कोविड 19 के टेस्ट नहीं हो रहे थे, हालांकि बताया जाता है कि इसी लैब में कोविड मरीजों के सैंपल लिए जा रहे थे, जिन्हें टेस्ट के लिए जीएमसी भेजा जा रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला शार्ट सर्किल का लग रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रात करीब 8 बजे सीएमओ को लैब के भीतर से धुआं निकलने की सूचना मिली। इसके बाद निजी सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लैब के शीशे तोड़े और अग्निरोधक यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीचपूरे ब्लाक की बिजली बंद कर दी गई। लेकिन धुआं अधिक होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दमकल विभाग को सूचित करने पर मौके पर पहुंचे कर्मी सीढ़ी लगाकर लैब तक पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। स्टाफ सदस्योंके अनुसार लैब के भीतर एसी, एनालाइजर सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरण रखे गए थे।जिसमें एनालाइजर की ही कीमत लाखों रुपये में है। इस लैब में नवजात के सीआरपी, कल्चरल, टायफायड, हैपाटाइटिस बी, सी, स्टूल आदि के टेस्ट किए जाते हैं। जिससे पेडियाट्रिक सेक्शन में रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों के इसी लैब में टेस्ट होते हैं। आग लगने के दो घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। बिजली बंद होने के कारण ब्लाक में अंधेरा छाया हुआ था। इस मौके पर पहुंची जीएमसी की प्रिंसिपल डा. सुनंदा रैना ने बताया कि लैब में कोई कोविड टेस्ट नहीं किए जा रहे थे। देररात तक लैब के आसपास के क्षेत्र में धुआं फैला हुआ था।अस्पताल के अधीक्षक डा. मनोज चलोत्रा के अनुसार लैब में आग से हुए नुकसान का अभी पता नहीं चला है और बुधवार ही इसे देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को सभी टेस्टों के सैंपल जीएमसी में जांच के लिए भेजे जाएंगे। मरीजों की सहूलियत के लिए सभी उचित इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें