फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मथवार दंगल में सिलिंडर फटा, तीन पुलिस कर्मी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
- भोजन तैयार करते एलपीजी सिलिंडर को लगी आग, बुझाने का प्रयास किया मगर हो गया धमाका
विज्ञापन

- घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, झुलसे तीनों पुलिस कर्मियों को जीएमसी में करवाया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। मथवार नगरी स्थित बाबा बल्लो जी देवस्थान पर शुक्रवार को आयोजित वार्षिक दंगल के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिस कर्मचारी झुलस गए। धमाके के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक दंगल में आए अतिथियों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था। इसी बीच एलपीजी सिलिंडर में अचानक आग लग गई। पास खड़े लोगों ने अपनी तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझने की बजाय और भड़क गई। देखते ही देखते सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके के चलते ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिस कर्मचारी झुलस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पुलिस कर्मियों की पहचान सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल खेम कर्ण निवासी कानाचक्क, एएसआई वेद राज निवासी जंडियाल थाथी और एसपीओ राज कुमार निवासी गलाली मथवार के रूप में हुई है। तीनों घायलों को थाना घरोटा की पुलिस ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बख्शी नगर इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहां तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें