- कैंटीन में सिविल ठेकेदार थे हरियाणा के राजेश कुमार
- फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, संपत्ति का काफी नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के बादामीबाग इलाके में शनिवार को सैन्य छावनी में आग लग गई। इस अग्निकांड में एक नागरिक की मौत हो गई। मरने वाले व्यक्ति की पहचान हरियाणा निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश कैंटीन में सिविल ठेकेदार थे।
दमकल विभाग के कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि सिविल कैंटीन में आग लगी, जिससे संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना में राजेश कुमार झुलस गए। उन्हें तुरंत पास के 92 बेस सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।