फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वेयर हाउस में सूखी झाड़ियों में लगी आग, वाहन जला

विज्ञापन
विज्ञापन
- बढ़ते पारे के बीच जम्मू सहित पूरे संभाग में 34 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं
विज्ञापन

जम्मू। बढ़ते पारे के बीच शहर में एक बार फिर आग लगनी की घटनाएं शुरू हो गई हैं। जम्मू को मिलाकर पूरे संभाग में मंगलवार को 34 स्थानों पर आग लगी।
शहर में दो जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। वेयर हाउस में सूखी झाड़ियों में आग लग गई। इससे पास खड़ी एक महिंदरा आटोमोबाइल वाहन में आग लग गई। हालांकि दमकल वाहनों की मदद से वाहन की आग बुझा दी गई लेकिन इसके एक तरफ के टायर जल गए। पास में कुछ और कारें भी खड़ी थीं जिन्हें आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। वहीं गांधी नगर में भाजपा कार्यालय के पास भी झाड़ियों में आग लग गई। दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बता दें कि सोमवार पंजतीर्थी-नगरोटा मार्ग पर जंगल में देर रात आग लग गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें