सलाल कोटली में आग लगने से स्वाहा हुआ दुकान के भीतर रखा सामान।
- फोटो : REASI
रियासी। जिले के सलाल कोटली क्षेत्र में एक दुकान में आग लगने से उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया आग लगने की घटना बुधवार देर रात की बताई जाती है।
सलाल कोटली में सुभाष सिंह एंड संस का अपना जनरल स्टोर है। इसमें किराना के साथ ही अन्य खाने पीने का सामान भी रखा है। अन्य दिनों की भांति बुधवार रात को भी समय के अनुसार दुुकान को बंद किया गया। इस दौरान देर रात को दुकान में आग लग गई। इस दौरान किसी ने दुुकान के अंदर से धुआं निकलते हुए देखा। इसके बारे में उक्त दुकानदार को सूचना दी गई। दुकान के अंदर गैस सिलिंडर भी रखा हुआ था, जिसको आग ने अपनी चपेट में ले लिया। बाद में वह फट गया। सिलिंडर फटने से दुकान का शटर भी पूरी तरह से टूट गया। इस दौरान आसपास के लोगों को आग लगने की घटना के बारे में पता चला। मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और आग पर काबू करने की कोशिश की गई लेकिन तब तक आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया था। जानकारी के अनुसार दुकान के भीतर जरूरी कागजात भी रखे हुए थे। वे भी जलकर राख हो गए।