धर्मकोट में आग लगने से तबाह हुई दुकान, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। धार सड़क किनारे धर्मकोट गांव में एक दुकान में आग लगने से दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार दर्शन कुमार ने बताया कि वह सोमवार शाम सात बजे अपनी दुकान को बंद कर घर गया था। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर के नीचे से धुआं निकल रहा था। इस बीच कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान का शटर खोलकर कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। इस आग में दुकान में रखा रेफ्रिजरेटर और अन्य सामान जल गया। दुकानदार ने सरकार से मांग की है कि उसके नुकसान का आंकलन कर उसे सहायता राशि दी जाए। संवाद