जम्मू के नरवाल ट्रांसपोर्ट नगर में आग लग गई है। कई गाड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गई हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। लोगों की सूचना पर पहुंची दलकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार शाम को रहस्यमयी परिस्थितियों में ट्रांसपोर्ट नगर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल पूर धारण कर लिया और कई गाड़ियों को अपनी जद में ले लिया। जोकि जलकर राख हो गईं। मौके पर पहुंची दलकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।