फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शनिवार भी जलता रहा नाला पहाड़ी का जंगल

विज्ञापन
 नाला की पहाड़ियों से शनिवार दोपहर को निकलता धुआं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

पौनी। ब्लॉक के नाला क्षेत्र की पहाड़ी पर मौजूद जंगल में शुक्रवार देर शाम को लगी आग शनिवार भी जारी रही। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा हैै। वन विभाग के कर्मचारी प्रयासों के बावजूद दूसरे दिन भी आग नहीं बुझा पाए।
पहाड़ी की ऊंची चोटियों तक आग फैलने के कारण उसे बुझाने में परेशानी आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग में कई जीव जंतुओं भी चपेट में आए हैं जिनकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है। ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर सुगम बराल ने बताया कि आग देर शाम को हवा चलने के कारण और भड़क गई जिस पर काबू नहीं पाया जा सका। उन्हें उम्मीद है कि जल्द आग पर पूरी तरह से काबू पा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में आग लगाने वाले लोगों के नाम भी पुलिस को दिए गए हैं। माड़ी नाला के पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह ने कहा कि वह प्रशासन से अपील करते हैं कि जांच कर देखा जाए कि वे कौन लोग हैं जो इस तरह से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें