फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जंगल में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी, रेंज अफसर झुलसा

Wed, 04 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जंगल में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है। वहीं वन विभाग का अमला जान हथेली पर रखकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। सोमवार को सुकराला जंगल में लगी आग बुझाते समय एक रेंज अफसर झुलस गया, जबकि एक व्यक्ति की बाइक आग की भेंट चढ़ गई। जख्मी रेंज अफसर भुपिंद्र सिंह बलोरिया की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को सुकराला के जंगल में आग लगने की खबर जैसे ही वन विभाग को मिली तो रेंज अफसर भुपिंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम फौरन घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। वहां पहुंचते ही सभी ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

लेकिन, तेज हवा के कारण काफी दिक्कतें आ रहीं थीं। इस बीच रेंज अफसर भुपिंद्र सिंह बलोरिया जब सुकराला सड़क पर पड़ी चीड़ की पत्तियों को हटा रहे थे तभी तेज हवा के कारण सड़क की दूसरी तरफ लगी आग की लपटों ने उन्हें घेरे में ले लिया। इस हादसे में वह झुलस गए।
विज्ञापन


इसके बावजूद वह कर्मियों का हौसला बढ़ाते रहे। आग बुझाने के बाद ही वह अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इस दौरान आग की फैलती लपटों को देख कर दो युवक अपने मोटरसाइकिल को सड़क पर छोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकले। इस दौरान बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें