संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर की पंचायत ढोक जगीर के नवा खु में बुधवार रात को चिनाब मोटर्स व सलगोत्रा सर्विस स्टेशन में आग लग गई। इससे दुकान में ऑटोमोबाइल की मशीनों सहित 10 इंजन और लाखों के स्पेयर पार्ट जलकर राख हो गए।
दुकान के मालिक अमित सलगोत्रा व अरुण सलगोत्रा ने बताया कि वह बुधवार को रात को 8:30 बजे दुकान बंद करके वह घर चले गए थे और करीब 9 बजे किसी ने घर आकर बताया की आपकी दुकान में आग लग गई है। वापिस जब दुकान पर जाकर देखा तो सब जल कर रख हो गया था। उन्होंने बताया कि तूफान के कारण बिजली का आना जाना लगा हुआ था और लगता है कि शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। उन्होंने बताया कि दुकान में लगभग 5000 रुपये नकद पड़े थे, 10 इंजन लोगों के ठीक करने के लिए आए हुए थे इसके अलावा सारी मशीनरी व स्पेयर पार्ट जल गया था। उन्होंने बताया कि निजी पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया गया और फिर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।