फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर के वार्डों में रोज नहीं हो रही सफाई, नालियाें में जमा हुई गंदगी

Fri, 12 Apr 2024 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले- नए वार्ड 15,16,17 में कभी-कभार ही पहुंचते हैं सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद के पास 17 वार्ड के लिए कुल 33 सफाई कर्मचारी हैं। इस कारण प्रत्येक वार्ड में हर रोज सफाई नहीं होने से लोगों को बीमारी फैलने की आंशका है।
स्थानीय निवासी अनिल कुमार, विनोद कुमार, विकेश अंबा, पूर्व पार्षद उत्तम चंद ने कहा कि कस्बे में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने पर प्रत्येक वार्ड की हर रोज साफ सफाई नहीं होने से वार्डों की नालियों में भी गंदगी जमा हो गई है। नए वार्ड की कई गलियां बनी ही नहीं हैं। गलियों में भी सफाई कर्मी नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में गंदगी नालियों में भरने से मच्छरों के पनपने का खतरा बना हुआ है। नगर परिषद की ओर से फाॅगिंग तक नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कस्बे की नए वार्ड 15,16,17 में सफाई कर्मचारी कभी कभार ही पहुंचते हैं। ऐसे में गंदगी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कस्बे के 17 वार्ड के लिए 110 सफाई कर्मचारियों के पद हैं, जबकि नगर परिषद के पास 23 स्थायी व 10 अस्थायी सफाई कर्मचारी ही हैं। ऐसे में साफ सफाई को लेकर समस्या बनी हुई है। उन्होंने मांग की है कि कस्बे में फाॅगिंग करवाई जाए, ताकि मलेरिया व डेंगू से लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी मलेरिया के कम ही मरीज आ रहे हैं। आगामी दिनों में मलेरिया जैसी बीमारी के मरीज आ सकते हैं। मच्छरों के अधिक पनपने पर मलेरिया की आशंका बनी रहती है।
डॉ. भारत भूषण वर्मा
जिला अस्पताल सांबा।
जिन वार्ड में सफाई कर्मी नही पहुंच रहे हैं। वहां पर भी समय पर सफाई करवाई जाएगी। एक नया ऑटो भी नए वार्ड में भेजा जाए गा। अगले माह तक फॉगिंग भी करवाई जाएगी।
वरिंद्र पाल सिंह
सीईओ नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें