फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्निंग ट्रेन बनने से बची आनंद विहार एक्सप्रेस

Mon, 20 Jun 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उधमपुर से दिल्ली जा रही आनंद विहार एक्सप्रेस रविवार शाम को बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। हीरानगर पहुंचते ही ट्रेन की एक जनरल बोगी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तत्काल ट्रेन को रोक कर यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। 
विज्ञापन


अग्निशमन दस्ते ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इसके बाद बोगी को अलग कर (डिलिंक) ट्रेन को सवा सात बजे रवाना कर दिया गया। इस घटना के चलते जम्मू से आने वाली कई ट्रेनें देरी से रवाना हुईं।  

सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जब बोगी में आग की सूचना मिली थी तो जम्मू से रेलवे की मेडिकल टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेन की एक जनरल बोगी में लगी आग

- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा पांच बजे जम्मू से आनंद विहार एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना हुई। करीब छह बजे हीरानगर स्टेशन पर पहुंचने से पहले उसकी जनरल बोगी डी 5 में सवार यात्रियों ने बोगी के एक टायलेट से धुआं निकलते देखा। 

धुआं तेजी से बढ़ने लगा तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गार्ड ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी और ट्रेन को हीरानगर स्टेशन पर रोक लिया गया। रेल कर्मियों ने सभी यात्रियों को बोगी से सुरक्षित बाहर निकाला और अग्निशमन यंत्रों की मदद से थोड़ी देर में आग बुझा दी गई। बोगी में सवार यात्रियों ने बताया कि जब ज्यादा धुआं निकलने लगा तो पता चला की बोगी में आग लग चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें