फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नर्सिंग छात्रा की हालत स्थिर, डॉक्टरों की टीम रख रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लगातार तीन दिन से फोन न उठाने और फिर प्रेमी से हुई बहस के बाद खुद को पेट्रोल डालकर आग लगाने वाली नर्सिंग छात्रा की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के इमरजेंसी वार्ड नंबर चार में उसका इलाज चल रहा है। घटना में वह करीब 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी है जिस कारण सर्जरी विंग के डॉक्टरों की विशेष टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को नर्सिंग छात्रा के माता-पिता और चाची सहित अन्य रिश्तेदारों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उसका हाल जाना। अस्पताल में गंभीर रूप से झुलसी छात्रा ने थोड़ी बातचीत भी की जिससे परिवार को कुछ राहत मिली है। डॉक्टरों के अनुसार मरीज की हालत में फिलहाल सुधार दिखाई दे रहा है लेकिन उसे कड़ी देखरेख में रखा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें