श्रीनगर के हजरतबल इलाके में औकाफ की बिल्डिंग में आग लग गई। जिससे तीन दुकानों समेत दो दराजगहों को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना वीरवार करीब शाम 6 बजे की है।
हजरतबल इलाके में स्थित औकाफ की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।
अधिकारी के अनुसार इस आग में तीन दुकानों समेत मदीनतुल उलूम और नूरुल अलूम नामी दो दराजगहों को नुकसान पहुंचा है। आग में कई इस्लामिक किताबें और क़ुरआन पाक भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।