फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के बाल आश्रम में लगी आग, बचाए गए 60 बच्चे

Sat, 14 Sep 2019 12:35 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ

सार

  • बिजली के शार्ट सर्किट से हुआ हादसा, फायर कर्मियों की तत्परता से टली अनहोनी
  • बच्चों के कपड़े, किताब और अन्य सामान जले, घटना की जांच के आदेश
विज्ञापन
बाल आश्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ नगर के मोहल्ला पावर हाउस में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित बाल आश्रम में वीरवार को आधी रात के बाद लगी आग से उसमें रहने वाले 60 बच्चे फंस गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों, आश्रम के कर्मचारियों तथा आसपास रहने वाले लोगों ने अथक प्रयास से सभी को बच्चों को बचा लिया। हालांकि, आग से बाल आश्रम पूरी तरह जल गया है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार देर रात पौने एक बजे बाल आश्रम में बिजली का शार्ट सर्किट हो जाने से लकड़ी और टीन की बनी इमारत में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने का पता चलते ही आश्रम के कर्मचारी, आसपास के लोग और जिला विकास आयुक्त राहुल यादव भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने आश्रम के अंदर मौजूद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बच्चों के कपड़े, किताबें और अन्य सामान जल गए।


प्रभावित बच्चों को नगरपालिका के कम्युनिटी हाल में रखा गया

आश्रम में रहने वाले बच्चों ने बताया कि जब वह रात में सोए थे तभी तेज रोशनी के चलते उनकी नींद खुल गई। जब उन्होंने नीचे देखा तो कमरों की छतों से आग की लपटें नीचे की तरफ आ रही थी। इस पर हम लोग बाहर की तरफ भागने लगे तब तक वार्डन, कर्मचारी और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी को बाहर निकाला। प्रभावित बच्चों को नगरपालिका के कम्युनिटी हाल में रखा गया है।
विज्ञापन

 

'शार्ट सर्किट से बाल आश्रम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। कुछ देर बाद ही डीसी भी मौके पर पहुंच गए। आग के चलते इमारत और सामान को नुकसान पहुंचा है।"-मोहम्मद शकील, अधिकारी, जिला समाज कल्याण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें