फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के विक्रम चौक इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल

Thu, 10 Nov 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विक्रम चौक इलाके में आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू के विक्रम चौक इलाके में भीषण आग लगने की खबरें है। जानकारी के मुताबिक जम्मू के सबसे मुख्य चौराहों में से एक विक्रम चौक के पास वेयर हाउस इलाके में भीषण आग लगी है। सूचना के मुताबिक ये आग इलाके में खड़ी एक बस में लगी थी जिसके बाद मिनटों में इसने आसपास खड़ी गाड़ियों को भी अपनी जद में ले लिया है। 
विज्ञापन


इस आग लगने के बाद से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। जिस जगह ये आग लगी है वहां से कुछ कदमों की दूरी पर थोक व्यापारियों के कई गोदाम और राशन का बड़ा मार्केट है।इसके साथ ही घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पेट्रोल पंप भी है जिसके कारण आग को जल्द से जल्द बुझाकर रोकने की कोशिश की जा रही है जिससे किसी बड़े नुकसान को होने से रोका जा सके। 

जानकारी के मुताबिक इस हादसे की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। दमकल के जवान आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें