फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: श्रीनगर जा रही डीएमयू के इंजन में आग

Thu, 01 Dec 2016 03:48 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
Srinagar - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बनिहाल से श्रीनगर जा रही डीएमयू के इंजन में बुधवार की शाम को अचानक आग लग गई। चालक ने सावधानी दिखाते हुए ब्रेक लगाई और अपने रेलवे स्टेशन के उच्चाधिकारियों को सूचना दी, तो उन्होंने फायर स्टेशन में जानकारी दी। मौके पर पहुंची दो दमकलों ने इंजन पर पानी की बौछार करके कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि इंजन की पाइप में शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी। घटना शाम चार बजे की है। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के लिए बनिहाल रेलवे स्टेशन से डीएमयू रवाना हुई। जैसे ही पांच-छह किलोमीटर आगे बढ़ी, इंजन में से धुआं निकलने लगा।

चालक और सह चालक ने इंजन से धुआं निकलते देखकर ब्रेक लगा दी, लेकिन इतनी देर में स्पार्किंग हुई कि आग लग गई। चालक और सह चालक ने आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया, लेकिन यह आसान नहीं थी। इमरजेंसी काल करके बनिहाल स्टेशन में घटना की जानकारी दी तो वहां से फायर स्टेशन को मैसेज भेज दिया गया। कुछ ही देर में दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आग पर नियंत्रण पा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें