फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से मशीन समेत गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शनिवार को आग लगने से कंबाइन मशीन समेत खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार गांव चिबे चक में गेहूं की फसल की कटाई में लगी कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से करीब 25 कनाल खड़ी फसल जल कर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी की उसकी चपेट में कंबाइन मशीन भी आ गई। आग से मशीन को भी काफी नुकसान पहुंचा। वहीं आसपास के लोगों ने आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया। यहां तक कि खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंच गई। तब तक किसानों का काफी नुकसान हो गया था। किसानों ने मांग की है कि प्रशासन को क्षेत्र में और भी दमकल की गाड़ियां तैनात करनी चाहिए, जिससे किसानों की छह माह की मेहनत पर पानी न फिरे। दूसरी तरफ गांव निकोबाल में भी आग लगने से बोरियों में भरी गेहूं जलने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें