फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Recruitment Scam: सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में अब तक 53 पर FIR, एक भी गिरफ्तारी नहीं

Wed, 14 Sep 2022 11:32 AM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू

सार

सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले की जांच बंगलुरू और जम्मू से शुरू हुई थी। जो अब देश की राजधानी दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा तक पहुंच गई है। किसी ने नहीं सोचा था कि इस मामले की जांच की आंच 6 राज्यों और प्रदेशों तक पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
Jammu Kashmir Recruitment Scam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में जांच करने वाली सीबीआई ने मंगलवार को दूसरी बार छापेमारी की। दूसरी छापेमारी में 14 लोगों के आवासों और कार्यालयों पर खंगाला। इनमें प्रमुख नाम जेकेएसएसबी के पूर्व चेयरमैन खालिद जहांगीर, कंट्रोलर अशोक कुमार और पुलिस के एक डीएसपी केडी भगत का है। सीबीआई ने 3 अगस्त को इस मामले मे एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें 33 लोगों के नाम थे। इनमें बीएसएफ के कमांडेंट करनैल सिंह, पुलिस के एएसआई समेत अन्य लोग थे।
विज्ञापन


मामले में अब तक 53 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन बड़ी बात यह है कि इनमें से कोई भी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। हालांकि इस मामले की जांच शुरू होने से पहले सीबीआई ने भी नहीं सोचा था कि इस घोटाले का नेटवर्क इतना बड़ा होगा। शुरूआत में इस मामले की जांच बंगलुरू और जम्मू से शुरू हुई थी। जो अब देश की राजधानी दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा तक पहुंच गई है। किसी ने नहीं सोचा था कि इस मामले की जांच की आंच 6 राज्यों और प्रदेशों तक पहुंच जाएगी। 

दिल्ली-गुजरात में बैठे दलालों की साजिश

बंगलुरू की कंपनी मेरिट ट्रैक एजेंसी को भर्ती का जिम्मा मिला था। इसके पेपर हरियाणा में प्रकाशित हुए थे। गाजियाबाद, दिल्ली, गुजरात में बैठे दलालों ने घोटाले की जमीन तैयार की।  इसके बाद जम्मू कश्मीर के घोटालेबाज अफसरों से संपर्क किया गया। इन अफसरों ने फिर आगे नेटवर्क खड़ा किया, जिसमें सीआरपीएफ, पुलिस, शिक्षकों, लाइब्रेरी मालिकों आदि लोगों को शामिल किया गया। पेपर को हरियाणा में ही लीक कर दिया और इसे अलग अलग जगहों पर पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


सुबह छह बजे ही पहुंच गई थी सीबीआई टीम

जम्मू के अखनूर, गांधी नगर, पलांवाला, नारायणा, श्रीनगर के हजूरीबाग, आरएस पुरा, खौड़, बनतालाब आदि में मंगलवार सुबह 6 बजे ही सीबीआई की टीमें पहुंच गई थीं। टीमों ने इसके लिए निजी और दिल्ली नंबर के वाहनों का इस्तेमाल किया। इससे पहले सीबीआई की टीम अपने सरकारी वाहनों से छापेमारी करने पहुंचती रही है। टीमों का सुबह छह बजे पहुंचने का मकसद यह था कि ये लोग कहीं आगे पीछे न जा सके। सीबीआई ने घरों में मौजूद लोगों को बाहर भी नहीं जाने दिया।  

एफएए और जेई सिविल भर्ती घोटाले में भी यही लोग

सूत्रों का कहना है कि 3 अगस्त को सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में दर्ज एफआईआर में ही एफएए और जेई सिविल मामले की जांच होगी, क्योंकि इसमें भी एसएसबी के अफसरों और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। 

सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चली पूछताछ

जानकारी के अनुसार छापेमारी में सीबीआई ने आरोपियों की बैंक पासबुक, भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट, लैपटॉप, मोबाइल, पेन ड्राइव आदि जब्त किए हैं। आरोपियों के व्हाटसएप की जानकारी भी ली गई है। इनके सोशल मीडिया के अकाउंट भी खंगाले गए हैं।  सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की टीमों ने सुबह 6 बजे पूछताछ शुरू की थी जो रात के 10 बजे तक चलती रही। बुधवार को जेकेएसएसबी के पूर्व चेयरमैन खालिद जहांगीर और पूर्व कंट्रोलर अशोक कुमार समेत कुछ अन्य को सीबीआई ने अपने कार्यालय में बुलाया है। यहां इनसे पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें