फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अमृतपाल सिंह का साथी वीरेंद्र सिंह के खिलाफ किश्तवाड़ में FIR, गन लाइसेंस से जुड़ा है मामला

Thu, 30 Mar 2023 02:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

अमृतपाल सिंह का अंगरक्षक वीरेंद्र सिंह के खिलाफ जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में मामला दर्ज हुआ है। बंदूक के लाइसेंस के मामले में जिला उपायुक्त किश्तवाड़ की तरफ से 19 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Kishtwar - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खलिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का साथी वीरेंद्र सिंह के खिलाफ जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में मामला दर्ज हुआ है। बंदूक के लाइसेंस के मामले में जिला उपायुक्त किश्तवाड़ की तरफ से 19 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में किश्तवाड़ पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि  2014 में वीरेंद्र सिंह के नाम पर बंदूक का लाइसेंस जारी किया गया था। पंजाब पुलिस द्वारा किश्तवाड़ डीसी को लिखे जाने के बाद इस लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। उसने लाइसेंस जारी करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था और अन्य जिलों से इसे नवीनीकरण कराया है। बंदूक के लाइसेंस का दुरुपयोग पाया गया है। किश्तवाड़ पुलिस इसे लेकर पंजाब पुलिस के साथ संपर्क में है।
 
उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह को पंजाब पुलिस ने 27 मार्च को गिरफ्तार कर लिया है। उसे असम की एक जेल में भेज दिया गया है। आरोप है कि अमृतसर के अजनाला थाने पर 23 फरवरी को हुए हमले में वह शामिल था। वह पंजाब के तरनतारन क्षेत्र का रहने वाला है। मामले में किश्तवाड़ पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें