बिश्नाह। बिश्नाह में शनिवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण अभियान चलाया। कुछ स्थानीय दुकानदारों को दुकान से ज्यादा बाहर सामान लगाने के लिए जुर्माना भी किया गया। खिलाफवर्जी अधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा दुकान के आगे निशान लगाए गए हैं। दुकानदारों से निशान से आगे सामान नहीं लगाने की कई बार अपील भी की गई है मगर कुछ दुकानदार फिर भी सामान आगे तक लगा रहे हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार अनुशासन का पालन नहीं करेंगे। आने वाले दिनों में उनका ई-चालान किया जाएगा।