फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई ट्रेनों ने रोडवेज की जेब पर डाका डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा तक ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद अब स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) बसों को चलाने के लिए नए मार्ग तलाश रहा है।
विज्ञापन


जम्मू से बनिहाल तक सीधी बस सेवा शुरू करने करने की भी योजना बनाई जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा तक एसआरटीसी की रोजाना करीब 40 से 45 यात्री बसें चलती थीं।

जब कटड़ा तक ट्रेन सेवा शुरू हुई है, तब से इन बसों की संख्या 20 से 25 तक सिमट गई है। मौजूदा समय में श्री अमरनाथ यात्रा की वजह से एसआरटीसी के अधिकारी व्यस्त हैं और उसके राजस्व पर असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

राजस्व बढ़ाने की हो रही कवायद

हालांकि, अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद कटड़ा बस सेवा कम होने का राजस्व पर असर दिखेगा। इसे देखते हुए कारपोरेशन ने बसों को चलाने के लिए नए मार्गों की तलाश शुरू कर दी है ताकि राजस्व बढ़ाया जा सके।

एसआरटीसी के महाप्रबंधक (आपरेशन) आरएस जंबाल के अनुसार जम्मू से बनिहाल तक सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है।

बनिहाल से कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों तक रेल सेवा होने से बनिहाल तक यात्री बसें शुरू करने से लाभ हो सकता है। इसको मद्देनजर रखते हुए एसआरटीसी ने योजना पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें