इंदिरा काॅलोनी, पैंठी, बैनगलाड, कस्बे की वार्ड आठ, मंडी डंसाला और सिडको से आए डेंगू के मामले
जिले में बनाए गए कुल 20 हॉट स्पॉट, कुल मामले पहुंचे 89
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में तेजी के साथ डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को 16 मामले सामने आने से कुल मामले 89 चुके हैं। जिले में कुल 20 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। अधिकतर मामले हॉट स्पॉट क्षेत्रों से ही आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार व मंगलवार को कोई मामला नहीं आया था आज 16 मामले आए हैं। इनमें कस्बे की इंदिरा काॅलोनी, पैंठी, बैनगलाड, कस्बे की वार्ड आठ, मंडी डंसाला और सिडको से डेंगू के मामले आए हैं। इंदिरा कॉलोनी निवासी महिला रानी के अनुसार कि उनकी कॉलोनी ने अधिक मामले आए हैं। उनके अनुसार कॉलोनी में सफाई व्यवस्था के सुचारु नहीं होने से डेंगू के अधिक मामले आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग अस्पताल ही नहीं जा रहे हैं व निजी दवा खानों से ही बुखार का उपचार करवा रहे हैं।
कुछ डेंगू के मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो तीन दिन बाद ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। मरीज को ओआरएस व नारियल पानी पिलाएं। डेंगू के मरीज तीन चार दिन बाद ठीक हो रहे हैं। मौसम ठंडा होने पर मामले भी कम हो जाएंगे।
डॉ. मोहिंदर कुमार, अधीक्षक जिला अस्पताल सांबा।