संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। लंबे समय बाद व्यापार मंडल की कमेटी का गठन किया गया। इसमें हलवाई यूनियन के प्रधान मिथुन भारती को व्यापार मंडल का प्रधान चुना गया। कमेटी के अन्य सदस्यों के नामों की घोषणा भी की गई।
कमेटी में विशाल पंडोत्रा और विकास पूरी को उपप्रधान, विवेक आनंद और देवेंद्र गुप्ता को महासचिव, सुधीर कुमार, रमेश कुमार गुप्ता और सुरेश कुमार को सचिव, जबकि अभिनीत पंडोह को प्रवक्ता तथा महेश गुप्ता को कैशियर की जिम्मेदारी दी गई। नरेंद्र चंदेल, अनवर हुसैन, सौरव गुप्ता, शुभम, जगदीश शर्मा, बाबर मोहम्मद, विशाल बडू, रोहित पंडोह, सुषेण दुबे, राजिंदर अबरोल व राजीव बनाथिया सदस्य बनाए गए। कमेटी के सभी सदस्यों ने कहा कि वह व्यापार वर्ग के साथ आने वाली परेशानियों को दूर करने का हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान को सम्मानित भी किया गया।