जम्मू। वित्त मंत्री ने मंगलवार को बॉर्डर स्थित वाइब्रेंट विलेज चुशूल, फोबरांग और मान-मेराक गांवों के नंबरदारों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उनके साथ चुशूल निर्वाचन क्षेत्र के काउंसलर कोंचोक स्टैनजिन भी थे। महिलाओं ने उनके माध्यम से समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन वित्त मंत्री को सौंपे। महिलाओं की मुख्य समस्या खराब मौसम की वजह से फसलों और उनकी आजीविका को होने वाले नुकसान, इसके मुआवजे आदि से संबंधित थीं। इससे पूर्व वित्त मंत्री ने चुशूल में स्थित म्यूजियम देखा और अमर शहीद मेजर शैतान सिंह के साहस पर आधारित एक लघु फिल्म भी देखी। इस दौरान उनके साथ पर्यटन सचिव विक्रम सिंह मलिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सचिव शशांक अला, मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव सज्जाद मुफ्ती, डीसी लेह संतोष सुखदेव, एसएसपी लेह श्रुति अरोड़ा आदि भी मौजूद रहे।