रियासत में गैरहाजिर डाक्टरों की छुट्टी करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य महकमे की सिफारिशों पर सचिवालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट शाखा की ओर से 137 डाक्टरों को फाइनल नोटिस जारी किया गया। पंद्रह दिन के भीतर स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर और जम्मू में रिपोर्ट न करने पर डाक्टरों को बर्खास्त करने की योजना है।
एनेक्सर ए के तहत जारी नोटिस में गैरहाजिर डाक्टरों को बचाव का भी मौका नहीं दिया जाएगा। इसमें अधिकांश मेडिकल अफसर सहित, कंसलटेंट गायनी, कंसलटेंट आरथो, कंसलटेंट सर्जन और डेंटल सर्जन शामिल हैं। इनमें कई डाक्टर काफी समय से ड्यूटी से गायब हैं। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार गैरहाजिर डाक्टरों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। गैरहाजिर डाक्टरों को बर्खास्त करने के साथ नई भर्ती प्रक्रिया पर काम किया जाएगा।
विभागीय नोटिस में डा. मंजूर उल मेहदी, डा. सईद आसिफ इकबाल, डा. शहराज अहमद राथर, डा. नवीद वानी, डा. शाहीमा अख्तर, डा, सुमारिया मकबूल, डा. साबा अफाक, डा. हफीज उल्ला लोन, डा. एजाज रशीद, डा. समीना वजीर, डा. मुद्दसर मकबूल, डा. इरफान जान खान, डा. आकाश यूसुफ लोन, डा. इब्राहिम रहीम, डा. साबिया सिकंदर, डा. इनसान उल हक, डा. शाहिर रसूल, डा. सज्जाद अफजल खान, डा. हकीम जुबेर, डा. नजीर वानी, डा. उमल सलीम, डा. सबाहत रसूल, डा. परवेज अहमद, डा. फोजिया रसूल, डा. सलमा, डा. लतीफ अहमद, डा. फैयाज कुचे, डा. तारिक हुसैन, डा. रिफात जहान, डा. अब्दुल रशीद शाह, डा. सलमा हमीद, डा. अख्तर सलारिया, डा. नियाज जान, डा. फैजल इसमेल, डा. बिलाल अहमद वानी, डा. शौकत अहमद परे, डा. मुद्दसर मलिक, डा. उमर फारूक, डा. शहनाज रहमान, डा. अल्ताफ हुसैन, डा. इरफान अली, डा. सज्जात मंजूर, डा. मुर्तजा आसिफ अली आदि शामिल हैं।
स्वास्थ्य निदेशालयों पर रिपोर्ट न करने वाले डाक्टरों के खिलाफ अनुच्छेद 128 सीएसआर वाल्यूम-1 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले स्वास्थ्य निदेशालयों की ओर से गैरहाजिर डाक्टरों की सूची को प्रशासनिक विभाग के पास भेजा गया था। जिस पर उचित कार्रवाई का फैसला लिया गया है।