जम्मू। पुलिस पोस्ट सिद्दड़ा में मारपीट और गाली गलौच करने पर दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इमरान शेख ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह घर जा रहा था, तो आरोपी मोहम्मद रफीक निवासी सिद्दड़ा ने उसके साथ मारपीट की और गालियां दी। मांरपीट में इमरान को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में भूषण कुमार निवासी सिद्दड़ा ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी सोहन कुमार और उसकी पत्नी ने उसका रास्ता रोका और पानी पिलाने के बहाने घर में उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो