जम्मू। दोमाना में मेडिकल चेकअप के लिए जा रही महिला को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला कविता देवी निवासी दाई चक घो मन्हासा चेकअप कराने अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर गई। इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगाें ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। ब्यूरो