घटना को लेकर क्षेत्र के डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह सलाथिया, भाजपा नेता सुभाष सिंह जमवाल, समाज सेवक पंकज सलाथिया ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नशे की लत छुड़वाने के लिए लोगों को केंद्र में भर्ती करवाया जाता है। केंद्र में इस तरह का कारनामा बर्दाश्त से बाहर है।
नशा मुक्ति केंद्र के मालिक और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने डीजीपी दिलबाग सिंह और एलजी मनोज सिन्हा से इस मामले में तत्काल जांच की मांग की है, जिससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। उनका कहना है कि केंद्र मालिक परिवार वालों से हजारों रुपये लेते हैं। बावजूद इस तरह की घटना होती है जिसमें एक युवक को जान गंवानी पड़ती है। इस तरह के हादसे प्रदेश का नाम खराब करते हैं।