यूएन मिलिट्री आब्जर्वर्स ग्रुप (यूएनएमओजी) के श्रीनगर में दफ्तर को लेकर भाजपा नेता राममाधव और रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोशल मीडिया ट्विटर पर भिड़ गए।
माधव ने ट्वीट किया था कि इस दफ्तर की मौजूदगी से घाटी में अलगाववादियों में अनावश्यक उत्तेजना भड़कती है। अलगाववादियों को मार्च निकालने के लिए यह दफ्तर अनावश्यक उत्तेजना पैदा करती है।
माधव ने ट्वीट करते हुए कहा कि पाकिस्तान के रावलपिंडी में जब यह दफ्तर है तो श्रीनगर में क्यों हो? उन्होंने यह ट्वीट अलगाववादियों की ओर से 10 दिसंबर को यूएन दफ्तर चलो आह्वान को देखते हुए किया।
Jenab, not to put too fine a point on it but please correct what we failed to do in that case as you are in power in Centre & in the state. https://t.co/b8ZNZ4szfK
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 8, 2016